डॉ. यू. एस. आनन्द

डॉ. यू. एस. आनन्द

डॉ. यू. एस. आनन्द
शिक्षा : एम० ए० (हिंदी), पी-एच० डी०
संप्रति : अध्यापन।
प्रकाशित कृतियाँ : ’मुझे न्याय चाहिए’ (सामाजिक नाटक) प्रकाशित।
’माटी कहे कुम्हार से’ (दोहा-संकलन) में एक सौ दोहे प्रकाशित।
शीर्षस्थ पत्र-पत्रिकाओं एवं संकलनों में कहानी, लघुकथा, कविताएँ एवं अन्य रचनाएँ प्रकाशित।
अप्रकाशित कृतियाँ : ’वन-तुलसी की गंध‘ (दोहा-संग्रह)।
’प्रेमचन्द के नारी दर्शन का अनुशीलन‘ (शोध-प्रबन्ध)।
कहानी-संग्रह।
प्रसारण : आकाशवाणी केन्द्र पटना एवं भागलपुर से काव्य, वार्त्ताएँ एवं कहानियाँ प्रसारित।
संपादन अनुभव : लगभग दो दशकों से संपादन-कार्य।
अक्तूबर १९९५ से ’अपूर्व्या’ हिंदी साहित्यिक मासिकी का नियमित संपादन।
पुरस्कार/सम्मान :
  • भाषा-संगम दुमका द्वारा उत्कृष्ट काव्य-रचना के लिए ज्योतिन्द्र प्रसाद झा पंकज‘ पुरस्कार से सम्मानित।
  • अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन गाजियाबाद (उ०प्र०) द्वारा साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ’आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी’ स्मृति सम्मान से सम्मानित।
  • विवेकानन्द शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान (भारत) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ’राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित।
  • लायन्स क्लब, दुमका (एस.पी.) ३२२ ए. द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित।
  • उत्कृष्ट शिक्षण-कार्य एवं महत्त्वपूर्ण साहित्यिक सेवाओं के लिए उपायुक्त, दुमका द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित।
  • जिला प्रशासन, दुमका द्वारा पूर्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवदान के लिए सम्मानित।
  • उत्कृष्ट साहित्य लेखन एवं संपादन के लिए बलभद्र नारायण सिंह ’बालेन्दु‘ स्मृति सम्मान से सम्मानित।
विशेष अभिरुचि : गैर हिंदी भाषियों के बीच हिंदी का प्रचार-प्रसार।
परस्पर सद्भावना विकसित करने हेतु समाज को साहित्य से जोडने में प्रयत्नशील।