डॉ. शैलेश शुक्ला

डॉ. शैलेश शुक्ला

डॉ. शैलेश शुक्ला

दोणिमलै टाउनशिप, बेल्लारी, कर्नाटक 

ग्राम टेनी तहसील खागा, ज़िला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी 
सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ, अनुवाद विशेषज्ञ
सम्प्रति:

  • वर्तमान समय में भारत सरकार के एक उपक्रम में राज भाषा अधिकारी और ’सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका के प्रधान संपादक। 

  • दो दशकों से अधिक समय से हिंदी भाषा और साहित्य की सेवा में संलग्न।

  • दिल्ली में एक दशक तक पत्रकारिता, साहित्य-सृजन, शिक्षण-प्रशिक्षण, दिल्ली विश्वविद्याल में अध्यापन, सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय, गंगटोक के प्रथम राजभाषा अधिकारी के रूप में कार्य एवं एम.ए. (हिन्दी) की कक्षाओं में अध्यापन।

प्रकाशन: देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों एवं पाठ्य पुस्तकों में शोध पत्र, कविताओं, आलेखों, व्यंग्यों एवं कहानियों सहित शताधिक प्रकाशन।
संपादन: दस पुस्तकों का संपादन। 
प्रसारण: रेडियो और टेलीविजन पर काव्य पाठ। 
सहभागिता:

  • शताधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अकादमिक-साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन। 

  • राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न आयोजनों में अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एवं सम्मेलनों में शोध-पत्र प्रस्तुत। 

पुरस्कार एवं सम्मान:

  • हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा ’नवोदित लेखक पुरस्कार (२००४) से सम्मानित। 

  • भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ’राजभाषा गौरव पुरस्कार (२०१९-२०)’ विजेता।