संजय पुरोहित

संजय पुरोहित

संजय पुरोहित

बीकानेर (राजस्थान)
जन्म: दिसम्बर 1969
शिक्षा: एम.कॉम. व्यावसायिक प्रशासन), एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य), एम.जे.एम.सी., बी.एड.
प्रकाशन: पुस्तकें (प्रकाशित):

  • कथांजलि (हिंदी कथा संग्रह- 2009)

  • थूं क्‍यूं हुवै उदास (राजस्‍थानी काव्‍य संग्रह-2013)

प्रकाशनाधीन:

  1. किसके अपने (हिंदी लघुकथा संग्रह)

  2. समझदारी, साहस और एकता (बाल कथा संग्रह)

पत्र-पत्रिकओं में प्रकाशन:
मधुमती, वर्तमान साहित्य, हंस, समाज कल्याण, दैनिक भास्कर, द ट्रिब्यून (हिन्दी), हिन्दुस्तान टाईम्स, पंजाब केसरी, युगपक्ष, अग्रदूत, कश्मीर टाईम्स, दैनिक मिलाप, अग्रदूत, पायलट,नंदन, राजस्थली, उत्तर उजाला, दैनिक नेशनल राजस्थान, समीचीन, विनायक, अनुकृति, युग तेवर, शुभ तारिका, विकल्प, दैनिक हिन्दु (मेरठ), व्यंग्य यात्रा, चेतांशी, समीचीन, माणक, पालिका समाचार, सामर्थ्य आदि पत्र-पत्रिकाओं में शताधिक कथाओं, कविताओं, लघुकथाओं, व्यंग्य, फीचर, आलेखादि का प्रकाशन।
अन्‍तरजाल पर प्रकाशन:
इंटरनेट वेबज़ीन्स– साहित्यकुंज, सृजनगाथा, अनुभूति-अभिव्यक्ति, आखरकलश, रचनाकार, नेगचार, उदाहरण में कहानियों, कविताओं, लघुकथाओं, रिपोर्ट्स का प्रकाशन।
प्रसारण: आकाशवाणी वर्ष 1990 से 1995 तक आ.उद्घोषक के रूप में कार्य किया।
20 वर्षां से आकाशवाणी से कहानियों का प्रसारण।
सम्मान:

  • मैथिलीशरण गुप्त युवा लेखन पुरस्कार, वर्ष 2009,

  • जिला प्रशासन सम्मान 2007,

  • राव बीकाजी संस्थान का प. विद्याधर शास्त्री अवार्ड 2010,

  • बीकानेर रत्न सम्मान 2005,

  • अ.भा.सरला अग्रवाल कहानी लेखन प्रति.प्रथम पुरस्कार 2008

  • ज्ञान फाउण्डेशन ट्रस्ट बीकानेर सहित अनेक संस्थाओं द्वारा

  • सम्मान एवं सराहना।

अन्य: विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन/संयोजन तथा स्थानीय टी.वी.नेटवर्क के लिये कार्यक्रमों का विपुल अनुभव।
ब्लॉग: sanjay-purohit.blogspot.com