समीक्षा तैलंग

समीक्षा तैलंग

समीक्षा तैलंग

जन्म : 1976, ग्वालियर (म.प्र.)
शिक्षा : बी.एससी. जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर (म.प्र.)
सृजन : ग्वालियर में जन्म होने के बावजूद "अनुकृति" का जन्म बुंदेलखंड के छतरपुर में हुआ।
लिखने की प्रतिभा को निखारने के लिए देशकाल अनुरूप था। मराठी भाषी होने के पश्चात भी हिंदी से ही अपनापन लगा तो लिखना सहज हो गया। अलग-अलग विषयों पर लेख, निबंध, भाषण लिखने से पहचान मिली। फलस्वरूप आकाशवाणी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के लिए आमंत्रित किया। ग्वालियर के मुख्य दैनिक पत्रों में कई लेख व व्यंग्य प्रकाशित हुए। स्नातक होने के पश्चात वहाँ के मुख्य समाचार पत्र तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बतौर पत्रकार काम किया।
कार्यक्षेत्र में - इंटरव्यू - सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, सुश्री उमा भारती, हेमा मालिनी आदि
डॉक्युमेंटरी -पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी,
निबंध -"विवेकानंद शिकागो में", "स्वराज से सुराज तक - लोकमान्य तिलक”
फीचर -"तानसेन अलंकरण पं. स्व.श्री बाला साहब पूंछवाले”,
“भारत का प्रथम इंटरनेट राज्य, मध्यप्रदेश"
प्रकाशन : रुलाई मार गई , भिखारी दान और भ्रष्टाचार, देश का दुर्भाग्य और राजनीतिकरण, हिन्दी में अन्य भाषा के शब्दों का प्रयोग हिंदी के लिए एक आशीर्वाद, फीचर ओजस्विनी पत्रिका में प्रकाशित
ब्लॉग पर - रंग, बाज़ारू हवा, पृथ्वी तू क्यों है रोती??, भविष्य के वक्ता
सम्मान : 1998 "प्रथम महिला पत्रकार ग्वालियर" - पत्र लेखक मंच।
संप्रति : विवाह के पश्चात एक लंबे अंतराल के बाद पुनः अपनी रुचि को आगे बढ़ाने का कार्य गत 1-2 वर्षों से कर रही हूँ। वर्तमान में आबू धाबी (यू.ए.ई.) में रहकर लेखन कार्य कर रही हूँ।
अभिरुचि : लेखन, पठन, संगीत
ब्लॉग : "अनुकृति"