डॉ. राधिका गुलेरी भारद्वाज

डॉ.  राधिका गुलेरी भारद्वाज

डॉ. राधिका गुलेरी भारद्वाज

कुवैत
जन्म : धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, इंडिया। २००१ से कुवैत में सपरिवार निवास
शिक्षा : सूक्ष्मजीव विज्ञान में पीएच. डी.
उपलब्धियाँ  : विज्ञान के क्षेत्र में लगभग १० शोधकार्य अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में बतौर सह-लेखक प्रकाशित हैं। एमएसई (सूक्ष्मजीव) में गोल्ड मैडल और कौंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सी एस आई आर) द्वारा शैक्षिक सम्मान।
संप्रति : कुवैत विश्वविद्यालय में सन् १००३ से सहयोगी शोधकर्ता के पद पर कार्यरत हूँ।
विशेष : साहित्य सागर मेरे लिए - साहित्य की दुनिया में नवजात शिशु समान हूँ। मन में उथल-पुथल मचाती भावनाओं को काग़ज़ पर लिखना बहुत अच्छा लगने लगा है।

भारत के सुप्रसिद्ध लेखक व कवि श्री चंद्रधर शर्मा गुलेरी के वंश से सम्बन्धित होना मेरे लिए गर्व की बात है। पिताजी डॉ. पीयूष गुलेरी हिमाचल के हिंदी तथा हिमाचली भाषा के जाने-माने व् स्थापित हस्ताक्षर हैं। साहित्यिक परिवार में जन्म व परवरिश को मैं लेखन में रुझान का मुख्य कारण मानती हूँ और इसीलिए शायद मेरा अधिकतर वक़्त विज्ञान से जुड़े रहने के बावजूद साहित्य से लगाव कभी ख़त्म नहीं होता।