नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवाल

जन्म : 1 सितम्बर 1960 को जमशेदपुर में जन्म।
"नरेश का मिजाज एक चिन्तक का है, वे जीवनानुभवों की गहराई में उतरने का माद्दा रखते हैं।" - इंडिया टुडे
संपादक: "मरुधर" रंगीन द्विमासिक साहित्यिक पत्रिका का सम्पादन पिछले पाँच वर्षों से लगातार कर रहे हैं, जो आर्ट पेपर पर छपती है।
प्रकाशन : अब तक स्तरीय साहित्यिक कविताओं की 6 पुस्तकों का प्रकाशन तथा शिक्षा सम्बन्धित 7 पुस्तकों का प्रकाशन। साहित्य जगत में रचित पुस्तकों को अच्छी ख्याति प्राप्त। "इंडिया टुडे" एवं "आउटलुक" जैसी पत्रिकाओं में भी इनकी समीक्षाएँ एवं कविताएँ छपी हैं। देश की सर्वोच्च साहित्यिक पत्रिका "आलोचना" में भी इनकी कविताओं को स्थान मिला। लगभग सारी स्तरीय साहित्यिक पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित।
मुख्य कृतियाँ:

  • बेटी शैली से वार्तालाप

काव्य संग्रह : 

  • पगडंडी पर पाँव

  • नये घर में प्रवेश

  • सबके लिए सुन्दर आवाजें

  • चित्रकार

  • वे चिनार के पेड़़

  • चुनी हुई कविताएँ

सूक्ति-सागर :

  • सूक्ति-सागर - भाग 1

  • सूक्ति-सागर -भाग 2

  • सूक्ति-सागर -भाग 3

हिन्दी में पहली बार तीन हज़ार से अधिक मौलिक सूक्तियों की रचना कर, इस लुप्त होती जा रही अति कठिन लेकिन अनिवार्य विधा का पुनरुद्धार करके एक अत्यंत उल्लेखनीय कार्य किया।
अभिरुचियाँ :    

  • पौधों की बोनसाई विद्या में पूर्ण रूप से पारंगत तथा हज़ारों दुर्लभ पौधे इनके संग्रह में शामिल। बोनसाई में अनेक पुरस्कार मिले।

  • शतरंज, ज्योतिष, हस्त रेखा एवं होम्योपैथी में कई साल तक विस्तृत अध्ययन।

  • लगभग 5000 पुस्तकें उनके निजी पुस्तकालय में संगृहीत।

सम्मान : 

  • साहित्य सेवा के लिए "समाज रत्न सम्मान"

  • "अक्षर कुंभ सम्मान"

  • हिन्दी साहित्य परिषद् का "हिन्दी सेवी सम्मान"

  • "कुरजाँ सम्मान" आदि से सम्मानित