हेमंत शेष

हेमंत शेष

हेमंत शेष

जन्म : जयपुर (राजस्थान)
विधाएँ : कविता, कला-आलोचना, कहानी
प्रकाशन :
कविता संग्रह:

  1.  'खेद-योग-प्रदीप' बोधि प्रकाशन (2012) जयपुर;

  2. ‘प्रपंच-सार-सुबोधिनी’ – बोधि प्रकाशन(2010) जयपुर;

  3. ‘बहुत कुछ जैसा कुछ नहीं’ – वाणी प्रकाशन (2008), नई दिल्ली;

  4. ‘जगह जैसी जगह’– भारतीय ज्ञानपीठ (2007), नई दिल्ली;

  5. ‘आप को यह जान कर प्रसन्नता होगी’ – नेशनल पब्लिशिंग हाउस (2001), दिल्ली;

  6. ‘कृपया अन्यथा न लें’ (लम्बी कविता) - संघी प्रकाशन (1998), जयपुर;

  7. ‘रंग अगर रंग हैं’ - बोहरा प्रकाशन (1995), जयपुर;

  8. ‘कष्ट के लिए क्षमा’ - संघी प्रकाशन (1995), जयपुर;

  9. अशुद्ध सारंग’ (कविता संकलन) - पंचशील प्रकाशन (1992), जयपुर;

  10. ‘नींद में मोहनजोदड़ो’ (कविता संकलन) – पंचशील प्रकाशन (1988), जयपुर;

  11. ‘वृक्षों के स्वप्न’ - शिल्पी प्रकाशन (1988), उदयपुर/जयपुर;

  12. ‘घर-बाहर’ - शिल्पी प्रकाशन (1982), उदयपुर;

  13. ‘जारी इतिहास के विरुद्ध’ (लम्बी कविता) – लोक-सम्पर्क प्रकाशन (1973), जयपुर

कहानी संग्रह: 

  1. ‘रात का पहाड़' - वाग्देवी प्रकाशन (2012) बीकानेर

मोनोग्राफ: 

  1. ‘कृपालसिंह शेखावत’ (कलाकार-मोनोग्राफ) – राजस्थान ललित कला अकादमी(1984), जयपुर;

  2. ‘बेस्वाद हवाएं' (कवि-मोनोग्राफ) – राजस्थान साहित्य अकादमी (1981), उदयपुर

प्रकाशित एवं सम्पादित पुस्तकें:

  1. ‘कलाओं की मूल्य-दृष्टि’ (सौन्दर्यशास्त्र) - वाणी प्रकाशन (2008), नई दिल्ली

  2. ‘जलती हुई नदी’ (कविता संकलन) – शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार (2006), बीकानेर

  3. ‘भारतीय रंगमंच’ (भारतीय नाट्यशैलियों पर) - नेशनल पब्लिशिंग हाउस (2005), नई दिल्ली

  4. ‘भारतीयता की धारणा’ (भारतीयता पर निबन्ध) - नेशनल पब्लिशिंग हाउस (2005), नई दिल्ली

  5. ‘सौन्दर्यशास्त्र के प्रश्न’ (कला एवं सौन्दर्यशास्त्र) - नेशनल पब्लिशिंग हाउस (2000), नई दिल्ली

  6. ‘कला-विमर्श’ (कला एवं साहित्य पर सम्वाद) - नेशनल पब्लिशिंग हाउस (2000), नई दिल्ली

  7. ‘भारतीय कला रूप’ (भारतीय कला) - नेशनल पब्लिशिंग हाउस (2000), नई दिल्ली

कला एवं साहित्य सम्बंधी उपलब्धियाँ व अभिरुचियाँ :  

  •  • अखबारों एवं पत्रिकाओं ‘प्रतिपक्ष’, ‘मुक्तधारा’ (नई दिल्ली), ‘इतवारी पत्रिका’ (जयपुर), ‘राजस्थान पत्रिका’ (जयपुर), ‘लहर’ (अजमेर), ‘शिविरा’ (बीकानेर), ‘वातायन’ (बीकानेर) ‘शुद्ध’ (जोधपुर) आदि में कला पर नियमित स्तंभ लेखन

  • 'विश्वविद्यालय-कैम्पस-पत्रकार' के रूप में राष्ट्रीय न्यूज सेवा ‘समाचार भारती’ के लिए पत्रकारिता।

  • कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनियों एवं राष्ट्रीय बाल चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक।

  • वृत्रचित्रों एवं फिल्मों की पटकथा-लेखन में सक्रिय रुचि।

  • जवाहर कला केन्द्र में कई वीडियो फिल्मों का निर्माण व निर्देशन।

  • जवाहर कला केन्द्र, जयपुर के लिए सम्मानित फिल्म ‘कलाओं के आकाश में खुलती खिड़की’ का निर्माण, निर्देशन, पटकथा-लेखन

  • प्रमुख युवा हिन्दी कवि के रूप में 1988 में अशोक वाजपेयी और कृष्ण बलदेव वैद द्वारा अखिल भारतीय युवा लेखक शिविर ‘अन्तर भारती-3’ में भाग लेने हेतु ‘निराला सृजन-पीठ’ भारत भवन, भोपाल द्वारा आमंत्रित, जहां कई कविताओं के गुजराती, बंगाली, तमिल, मराठी और अंग्रेजी में अनुवाद।

  • भारत भवन के ऑडियो-अभिलेखागार के लिए और ‘एशियाई कविता केंद्र’ के लिए हेमंत शेष का हिन्दी कविता-पाठ और उसका का फिल्मांकन।

  • उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, इलाहाबाद की तीन दिवसीय ’कहानी-अभिमंचन’ राष्ट्रीय कार्यशाला का संयोजन (2009)।

  • अशोक आत्रेय द्वारा ‘शब्द अगर शब्द है’ नामक 30 मिनिट की फिल्म ‘हेमन्त शेष के जीवन और उनकी कविता ‘ पर निर्मित।

  • जवाहर कला केन्द्र, जयपुर के वार्षिक लघुनाट्य समारोह में हेमन्त शेष की एक लघु कहानी ‘बातचीत’ का नाट्यरूपान्तरण और मंचन, रंगमंच निर्देशक-रिज़वान ज़हीर उस्मान द्वारा।

  • आकाशवाणी, नयी दिल्ली द्वारा पुणे में आयोजित सर्वभाषा कवि सम्मेलन 2000 में आमंत्रित और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित।

  • वर्ष 1970 से टेलिविजन, आकाशवाणी, विश्वविद्यालयों, अकादमी और अन्य राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा आयोजित कई कवि-सम्मेलनों और संगोष्ठियों में कविता-पाठ और विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी।

  • संयोजक के रूप में कई अखिल भारतीय वैचारिक संगाष्ठियों, विमर्शों, लेखक-सम्मेलनों, कला-शिविरों और राष्ट्रीय-कार्यशालाओं का आयोजन।

  • ‘हेमन्त शेष का समकालीन हिन्दी कविता में योगदान’ विषय पर अलीगढ़ विश्वविद्यालय की एक शोधकर्ता को पी.एचडी. डिग्री (2000)।

  • जनवरी, 2002 में उदयपुर के राजस्थान विद्यापीठ (मानद विश्वविद्यालय) में ‘मेरी काव्य-प्रक्रिया’ पर विस्तृत व्याख्यान।

  • चित्रकला एवं फोटोग्राफी में गहरी अभिरुचि।

  • तैलचित्रों और चित्रित पोस्टर कविताओं की छः एकल प्रदर्शनियां जवाहर कला केन्द्र, जयपुर की ‘चतुर्दिक’ और ‘सुरेख’ कला-दीर्घाओं सहित रवीन्द्र मंच, सूचना केन्द्र कलादीर्घा और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर में आयोजित।

  • राजस्थान ललित कला अकादमी एवं अन्य कला संस्थानों द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं अन्य कला प्रदर्शनियों में अनेक कलाकृतियां सम्मिलित, प्रदर्शित एवं प्रशंसित।

  • भारतीय रिजर्व बैंक सहित विश्व के बहुत से निजी एवं सरकारी कला संकलनों में चित्रकृतियाँ।

  • ‘जुनेजा आर्ट गेलेरी’, जयपुर में कुछ चित्र संग्रहीत।

  • अखबारों एवं पत्रिकाओं में अनेक छायांकन प्रकाशित।

  • ‘गूगल अर्थ’, ‘पिकासा’, ‘फ्लिकर’, ‘ओरकुट’ और ‘पैनोरैमियो’ जैसी अन्तर्राष्ट्रीय साइटों पर कुछ हज़ार छायाचित्र शामिल।

प्रशासनिक अनुभव :    राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा में| 

1. सहायक कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट, पाली/अलवर (1977-78) 
2. प्रबन्धक, राजस्थान लघु उद्योग निगम, जयपुर (1979) 
3. उपखण्ड अधिकारी, नीमकाथाना/डीग/जयपुर (1980-81)
4. उप निदेशक, समाज कल्याण विभाग, जयपुर (1982) 
5. विशेषाधिकारी, पर्यटन निदेशालय, जयपुर (1983-1984), 
6. अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, टोंक/भरतपुर/पाली (1985, 1986,1987, 1988, 1990) 
7. उप निदेशक, इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर (1988-1989) 
8. जिला आबकारी अधिकारी, श्रीगंगानगर (1991) 
9. अतिरिक्त निबंधक, राजस्व मण्डल, अजमेर (1992) 
10. अतिरिक्त निदेशक, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर (1993,1994,1995) 
11. कुल सचिव, कोटा खुला विश्वविद्यालय, कोटा (1995-96) 
12. उप सचिव, महामहिम राज्यपाल, राजस्थान, जयपुर (1996-98) 
13. अतिरिक्त निदेशक एवं पदेन उप सचिव (प्रशिक्षण) एच.सी.एम. राज्य लोक प्रशासन संस्थान, (1998-1999) 
14. उप शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (सितम्बर, 1999) 
15. विशेषाधिकारी, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, राजस्थान सरकार, जयपुर 
16. उप शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 
17. उप शासन सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग 
18.कुलसचिव , राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर (2005) 
19. उप शासन सचिव, कृषि विभाग, सचिवालय, जयपुर (2007) 
20. अतिरिक्त निदेशक, निदेशालय महिला सशक्तिकरण, जयपुर 
21. उप सचिव, राज्य जल संसाधन आयोजन विभाग, सचिवालय, जयपुर (2008) 
22. सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर (2008-2010) 
23. सचिव, राजस्थान सूचना आयोग, जयपुर (2010) 
24. कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ (अक्टूबर 2010 से अगस्त २०११ ) राजस्थान बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के रजिस्ट्रार- पद से सेवानिवृत्त (२०१२)