डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया 'मौलिक’

डॉ.  भूपेन्द्र हरदेनिया 'मौलिक’

डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया 'मौलिक’

जन्म  : 01-01-1980; सबलगढ़, ज़िला मुरैना
भाषा : हिन्दी, उर्दू, अँग्रेज़ी
ब्लॉग : drbhupendra.blogspot.in
शिक्षा : 

  • एम.फिल. (आचार्य पूनमचन्द्र तिवारी के काव्य का सांस्कृतिक अनुशीलन: खजुराहो महाकाव्य एवं सारांश काव्य संग्रह के विशेष संदर्भ में)

  • पीएच. डी. काव्य रचना-प्रक्रिया: सैद्धांतिक विवेचन 

सम्प्रति : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत।
साहित्य सम्मेलनों में भागीदारी: हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग के 66वें अधिवेशन: मुम्बई, महाराष्ट्र (28, 29, 30 मार्च 2014) में सहभागिता।
प्रकाशन :

  • अनेक शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित

  • अनेक पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित 

पुस्तक में प्रकाशित आलेख: 

  • नित्यानंद कृत दधीचि चरित्र का सांस्कृतिक अनुषीलन, (आलेख) प्रकाशित,  पुस्तक (आचार्य नित्यानन्द शास्त्री और रामकथा कल्पलता), संम्पादक-डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, प्रथम संस्करण 2006

  • बुन्देली लोक साहित्य में प्रकृति और पर्यावरणीय बोध (आलेख) प्रकाशित,  पुस्तक (राष्ट्रीय स्तर पर लोक साहित्य का महत्त्व, बुन्देली लोक साहित्य के विशेष संदर्भ में), संम्पादक-डॉ. ममता तिवारी, नमन प्रकाशन नई दिल्ली, प्रथम संस्करण 2015, ISBN 978-81-8129-545-5-(2015)

प्रकाशित साक्षात्कार:

  • प्रेरणा ही काव्य का कारक हेतु है-आचार्य सियाराम तिवारी (साक्षात्कार), महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्विद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र, से प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका "बहुवचन" के जनवरी-मार्च 2008 के अंक में प्रकाशित।

  • कविता जीने की कला सिखाती है-बलवंत सिंह नौबत सिंह (साक्षात्कार), हिन्दी अभ्यर्थना मंच, दमोह से प्रकाशित वार्षिक पत्रिका "अभ्यर्थना" 2012 के अंक में प्रकाशित, ISBN 978-93-5067-415-4

प्रकाशित समीक्षाएँ:

  • आत्मचेतस से सम्पृक्त लोकचेतनावादी कविता संग्रह (आँख ये धन्य है-नरेन्द्र मोदी, अनुवाद अंजना संधीर) (समीक्षा), समीक्षक-डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया "प्रदेश संवाददाता" मासिक में प्रकाशित (प्रकाशक-डॉ. निवेदिता शर्मा, दिशागोचर प्रकाशन, भोपाल, मध्यप्रदेश), वर्ष: 02, अंक 07, नवंबर 2015, पृष्ठ क्रमांक-39

प्रकाशित पुस्तकें:

  • आचार्य पूनमचन्द्र तिवारी और उनका खजुराहो-डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया, प्रकाशक-अनु बुक्स मेरठ, ISBN 978-93-82-166-05-4(2012) कुल पृष्ठ 110

  • रचना-प्रक्रिया विमर्ष-डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया, प्रकाशक-राजस्थानी ग्रन्थागार, जोधपुर, राजस्थान, ISBN 978-81-86103-02-7(2013) कुल पृष्ठ 279

पुस्तक प्रकाशन/सह-सम्पादन/सम्पादन सहयोग:

  • मेहरून्निसा परवेज़ के कथा-साहित्य में स्त्री चेतना-लेखक एवं सम्पादक डॉ. निर्मला हिरवे, सम्पादन सहयोग डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया, प्रकाशक-अनु बुक्स मेरठ, ISBN 978-93-82166-10-8(2013) कुल पृष्ठ 219

अप्रकाशित पुस्तकें:

  • हिन्दी साहित्य का तथ्यात्मक और वस्तुनिष्ठ इतिहास

  • रचना-प्रक्रिया के सरोकार (रचना-प्रक्रिया पर केन्द्रित लगभग 70 कवियों के साक्षात्कार)

  • एक संपादित खंण्डकाव्य

  • एक दोहा संग्रह

  • एक कविता संग्रह

पत्रिकाओं में सम्पादन एवं सह सम्पादन:

  • शोध मंथन, प्रकाशक अनु बुक्स, मेरठ की शोध-पत्रिका में सह-सम्पादक के रूप में कार्य किया।

  • शब्द ब्रह्म, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ई-शोध पत्रिका के सम्पादक मण्डल में रहे।

अन्य योग्यता एवं सहभागिता:

  • शास्त्रीय संगीत, गायन एवं वादन में निपुणता

  • महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता।

  • कम्प्यूटर एवं अन्तरजाल की आवश्यक जानकारी एवं हिन्दी टंकण में निपुणता।