अश्विनी कुमार लाल

अश्विनी कुमार लाल

अश्विनी कुमार लाल

अश्विनी कुमार लाल मूलत: उत्तर भारतीय हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ ज़िले के मुस्तफागंज गाँव में हुआ पर पूरे परिवार के साथ आजीवन भर कोलकाता में रहे हैं। उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा आदर्श माध्यमिक विद्यालय तथा रिषड़ा स्वतंत्र हिंदी विद्यालय से प्राप्त की है। उत्तर कोलकाता में स्थित महाराजा श्रीषचंद्र कॉलेज (कलकत्ता विश्वविद्यालय) से उन्होंने हिन्दी में स्नातक (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर तथा एम.फिल. कलकत्ता विश्वविद्यालय से की हैं। इसके अलावा हिन्दी में यू.जी.सी. नेट (जे.आर.एफ.) की हैं। वर्तमान में कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में शोधरत (पी.एच.डी.) हैं।

अश्विनी कुमार लाल की रचनाएँ हिन्दी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित होती हैं।