अद्वैत अविनाश सोवळे

अद्वैत अविनाश सोवळे

अद्वैत अविनाश सोवळे

 पुणे (महाराष्ट्र) 
अद्वैत पुणे के रहनेवाले हैं। उनका बचपन विदर्भ मे गुज़रा। माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र मे कार्यरत होने की वजह से बचपन से ही उन्हें पढ़ने और लिखने मे विशेष रुचि रही है। घर में बचपन से ही किताबों का मेला रहता इसकी वजह से सिर्फ मराठी ही नहीं बल्कि हिन्दी और अँग्रेज़ी साहित्य मे भी उनकी रुचि बढ़ती रही। अद्वैत ने रसायनशास्त्र मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। साहित्य में रुचि होने के कारण उन्होने अँग्रेज़ी साहित्य मे स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उनके मराठी लेख, मराठी कवितायें, अँग्रेज़ी लेख, अंग्रेजी कवितायें तथा हिन्दी लेख अलग-अलग पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अद्वैत के सूचना प्रौद्योगीकी तथा संगणक विज्ञान संबधित लेख और ब्लॉग अंतरराष्ट्रीय माध्यमों मे प्रकाशित हो चुके हैं।             
पुणे मेट्रो के लिए घोष वाक्य प्रतियोगिता, विज्ञान वर्ग पहेली निर्मिति प्रतियोगिता उन्होंने जीती है। पिंपरी चिंचवड स्थित रामकृष्ण मोरे नाट्यगृह के रंगमच के ऊपर उनका लिखा हुआ सुभाषित नक्काशीत किया गया है। फ़िलहाल वो पुणे एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी मे संगणक प्रणाली मुख्य गुणवत्ता विश्लेषक के पद पर कार्यरत हैं। 

लेखक की कृतियाँ

कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें