अभिरंजन कुमार

अभिरंजन कुमार

अभिरंजन कुमार

जन्म : केशावे, जिला- बेगूसराय (बिहार, भारत)
शिक्षा : काशी हिन्दी विश्वविद्यालय, वाराणसी से हिन्दी (प्रतिष्ठा) में स्नातक। भारतीय जनसंचार संस्थान, नयी दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में सर्वोच्च स्थान सहित स्नातकोत्तर डिप्लोमा। दोहरी स्नातकोत्तर डिग्री। हिन्दी और पत्रकारिता में अलग-अलग।
संप्रति : आजीवका के लिए टेलीविजन पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन। संप्रति हिन्दी समाचार चैनल ए नडीटीवी इंडिया में आउटपुट संपादक के तौर पर कार्यरत। कई डाक्यूमेंट्री और बच्चों के एक टीवी धारावाहिक की कहानी, पटकथा, संवाद और गीत। कुछ बड़ी योजनाओं पर काम जारी।
प्रकाशन : नौ साल की उम्र में पहली कविता लिखी। तब से अब तक हिन्दी की प्राय सभी महत्वपूर्ण विधाओं में सैकड़ों रचनाएँ लिखीं और छपीं। साहित्यिक पत्रकारिता में कुछ विचारोत्तेजक बहसों की शुरुआत। कई लेखों और आलोचना-पुस्तकों में महत्वपूर्ण चर्चा।
प्रकाशित पुस्तक : मीठी-सी मुस्कान दो (45 बाल कविताओं का संकलन। प्रथम संस्करण - 2005, अब तक पाँच संस्करण।
शीघ्र प्रकाश्य - 

  • उखड़े हुए पौधे का बयान ( अपने समय और समाज को टटोलती, भेद खोलती कविताएँ)

  • बचपन की पचपन कविताएँ (बच्चों को चूमती, इर्द-गिर्द घूमती, मस्ती में झूमती कविताएँ) 

कई महत्वपूर्ण संकलनों में कविताएँ-कहानियाँ संकलित।
पुरस्कार : राष्ट्रीय युवा कवि एवार्ड, 1995, कहानी लेखन के लिए कादंबिनी साहित्य महोत्सव, 1996 का पहला पुरस्कार। हिन्दी पत्रकारिता के लिए अशोक जी एवार्ड, 1998 और कुछ छिटपुट सम्मान।
भाषाज्ञान : हिन्दी और अँग्रेज़ी के अलावा उर्दू, तेलुगु, बांग्ला और संस्कृत की सामान्य जानकारी।

लेखक की कृतियाँ

कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें