यह कैसी ज़िद है

12-01-2016

यह कैसी ज़िद है

दिविक रमेश

यह कैसी ज़िद है महाप्रभु
कि जो मिलना ही चाहिए
उसे भी माँगू
और वह भी फैलाकर हाथ
गिड़गिड़ाकर
नाक रगड़कर।

 

क्यों?

 

यह कैसी ज़िद है महाप्रभु
जिसे देना ही होगा आपको
उसे भी रोक रहे हैं
और खप रहे हैं।

 

क्यों?

 

यह कैसी ज़िद है महाप्रभु
कि जिसे आप विवश हैं देने को
उसी को नहीं दे पा रहे हैं
खुद को मसोस रहे हैं

क्यों?

कृपया इसे व्यंग्य न समझें महाप्रभु
क्योंकि कमजोर नहीं हूँ
मैं।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
स्मृति लेख
पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य कविता
बाल साहित्य कहानी
बात-चीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में