वृन्दावन तो वृंदावन है

01-06-2020

वृन्दावन तो वृंदावन है

डॉ. अवनीश सिंह चौहान (अंक: 157, जून प्रथम, 2020 में प्रकाशित)

वृन्दावन तो वृंदावन है,
प्रेम-राग की रजधानी

 

प्रेम यहाँ बसता राधा में
मुरली मधुर मुरारी में
प्रेम यहाँ अधरों की भाषा
नयनों की लयकारी में

 

प्रेम यहाँ रस-धार रसीली,
मीठा यमुना का पानी

 

प्रेम यहाँ पर माखन-मिश्री
दूध-दही, फल-मेवा में
प्रेम यहाँ पर भोग कृष्ण का
भक्ति-भाव नित सेवा में

 

प्रेम यहाँ पर ब्रज-रज-चंदन,
शीतल-संतों की वाणी

 

प्रेम यहाँ तुलसी की माला
नाम, जाप, तप, मोती में
प्रेम यहाँ मंदिर की घण्टी,
जगमग-जगमग जोती में

 

प्रेम यहाँ पर ध्यान-साधना,
मुक्ति-प्रदाता, वरदानी।
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

व्यक्ति चित्र
पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बात-चीत
सामाजिक आलेख
गीत-नवगीत
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में