उपलब्धि

01-08-2019

उपलब्धि

सागर कमल

आँसू  हों या फूल 
एक दिन 
गिरना ही पड़ता है!  


आँसू को थामने के लिए 
कोई  आँख होनी चाहिए 
फूल को रोके जो
कोई पाँख होनी चाहिए 


ये आँसू 
ये फूल 
ये आँख 
ये पाँख
एक उपलब्धि हैं! 
कवि इनके निकटतम होता है! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें