तितली रानी

01-09-2021

तितली रानी

सौरभ कुमार (अंक: 188, सितम्बर प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

तितली रानी, तितली रानी 
टपक-टपककर बरसे पानी 
बर्फ़ानी पानी, बर्फ़ानी पानी 
देखो कितना जमा है पानी 
 
तितली रानी, तितली रानी 
आकाश से धरती घूमे पानी
प्रकृति रानी, प्रकृति रानी 
देखो समुन्दर का मीठा पानी
 
तितली रानी, तितली रानी 
एयर इंडिया अलर्ट की ज़ुबानी
सुनो कहानी, सुनो कहानी 
दादी आयी और रुका पानी
 
तितली रानी, तितली रानी
झट से उड़ी बड़ी सयानी 
एक था राजा, एक थी रानी
दादी आयी ख़तम कहानी।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें