राम भजन

01-10-2021

राम भजन

कुमकुम कुमारी 'काव्याकृति' (अंक: 190, अक्टूबर प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

श्रीराम के चरण में चलो,
सियाराम के शरण में चलो।
 
श्रीराम हैं मुक्तिदाता,
माता जानकी है भाग्यविधाता।
ऐसे प्रभु के चरण में चलो,
सियाराम के शरण में चलो।
 
जिनके सुमिरन से जीवन तर जाता,
जिनके आशीष से सौभाग्य मिल जाता।
ऐसे प्रभु के चरण में चलो,
सियाराम के शरण में चलो।
 
श्रीराम दुलारे हैं,
अपने भक्तों के रखवाले हैं।
माता जानकी प्यारी है, 
सुख-समृद्धि देने वाली है।
ऐसे प्रभु के चरण में चलो,
सियाराम के शरण में चलो।
 
कौशल्या के आँखों के तारे,
दशरथ नंदन राम दुलारे।
जिन्होंने रावण संहारा है,
जन संताप निवारा है।
ऐसे प्रभु के चरण में चलो,
सियाराम के शरण में चलो।
 
जिसने प्रभु श्रीराम को पुकारा है,
श्रीराम ने उसे भवसागर से तारा है।
ऐसे प्रभु के चरण में चलो,
सियाराम के शरण में चलो।
 
ये है मेरी नई कृति,
सियाराम के चरणों में समर्पित।
जय श्रीराम, जय -जय राम,
जय-जय राम, जय श्रीराम।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
गीत-नवगीत
सामाजिक आलेख
किशोर साहित्य कहानी
बच्चों के मुख से
चिन्तन
आप-बीती
सांस्कृतिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
चम्पू-काव्य
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में