मार्गदर्शक कबीर

15-07-2021

मार्गदर्शक कबीर

डॉ. रानू मुखर्जी (अंक: 185, जुलाई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

एक ही राह अपनाने को 
ज़माने भर के दर्द को मिटाने को 
आया एक फ़क़ीर। 
 
जिसके जीवन दर्शन ने 
जग को सीखाया प्रेम से रहना 
और जग को बनाना एक 
धर्मनिरपेक्ष नीड़। 
 
मोह माया से न रखना हेत 
कथनी - करनी में छोड़ भेद 
झीनी-झीनी बीनी चदरिया 
ओढ़ कबीरा आया बताने यह भेद। 
 
खड़ा कबीरा बाज़ार में 
डफली बजाए और गाए 
सबका मालिक एक है कबीरा 
दिन भर जागे रात भर गाए। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
ललित कला
सिनेमा और साहित्य
साहित्यिक आलेख
एकांकी
अनूदित कहानी
सिनेमा चर्चा
कविता
कहानी
विडियो
ऑडियो