मनोकामना..मंगलकामना..शुभकामना

07-11-2007

मनोकामना..मंगलकामना..शुभकामना

उमेश ताम्बी

धन्य है भाग हमारे 
जो हमने आपको जाना 
न होता माझी साथ 
तो ना मिल पता ठिकाना 

 

नववर्ष की शुभ बेला में 
सरल है मन को समझाना 
जो हो ईश्वर का साथ 
तो न कभी घबराना 

 

अब तक तो जीवन यूँ ही बीता 
बस खाना और कमाना 
आगे भी मिलाता रहे 
हमें साधन नया पुराना

 

परिवार और मित्र गण सभी 
रहें स्वस्थ..सम्पन्न..आत्मनिर्भर
दीपोत्सव की - 
नव वर्ष की यही हमारी 
मनोकामना.. मंगलकामना.. शुभकामना
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें