महाकाल

राजीव डोगरा ’विमल’ (अंक: 151, मार्च प्रथम, 2020 में प्रकाशित)

काल हूँ महाकाल हूँ
अनंत का विस्तार।
रुद्र का भी अवतार
भाव से करता
भक्तों को भव पार हूँ।
न दिखे सत्य तो
संपूर्ण संसार का
करता विनाश हूँ।
काली का महाकाल हूँ
विष्णु का आराध्य
मैं विश्वनाथ हूँ।
मैं स्थिर हूँ
अस्थिर भी हूँ
इसीलिए सदाशिव हूँ।
देवों का भी देव हूँ
इसीलिए मैं महादेव हूँ।
आदि हूँ, अनादि हूँ
अनंत हूँ, अपार हूँ।
अव्यय हूँ, अव्यग्र हूँ
तभी तो जगद्व्यापी
मैं सदाशिव हूँ।

1 टिप्पणियाँ

  • 1 Jun, 2021 03:11 PM

    महाकाल जब आएंगे जो दिया है वो ले जांएंगे

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में