लॉक डाउन

नरेंद्र श्रीवास्तव (अंक: 155, मई प्रथम, 2020 में प्रकाशित)

1.
लॉक डाउन
सुंदर हमारा घर
देखा न कभी।
2.
लॉक डाउन
घर एक मंदिर
बोला सभी ने।
3.
लॉक डाउन
सड़क पे सन्नाटा
घर में चर्चा।
4.
लॉक डाउन
फुरसत के पल
शुक्र मनाते।
5.
लॉक डाउन
आराम ही आराम
जीना हराम।
6.
लॉक डाउन
पिंजरे में बंद हैं
आज़ाद पंक्षी।
7.
लॉक डाउन
निर्देशों का पालन
बने आदर्श।
8.
लॉक डाउन
भाग कोरोना भाग
मुश्किल जान।
9.
लॉक डाउन
कोरोना बाँध गया
पाँव में बेड़ी।
10.
ऐजी! कोरोना
कान खोल के सुनो
जीतेंगे हम।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
लघुकथा
गीत-नवगीत
बाल साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
किशोर साहित्य कविता
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य आलेख
बाल साहित्य आलेख
काम की बात
किशोर साहित्य लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में