लक्ष्मी बाई

15-07-2021

लक्ष्मी बाई

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 185, जुलाई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

मणिकर्णिका बन लक्ष्मीबाई
पग धरणि पर धर दिया।
मानो स्वयं ही दुर्गा माँ ने,
जन्म धरती पर लिया।
  
सुघड़ता में लक्ष्मी जैसा,
रूप प्रभु ने था दिया।
शौर्य, साहस शक्ति से,
माँ शक्ति ने सजा दिया।
 
माँ भारती की भक्ति हित,
थे प्राण अर्पण कर दिया।
ये वीरता की अमिट गाथा,
को नया दर्पण दिया।
 
नारी शक्ति अटल योद्धा,
की अमर मिसाल वह।
क्रांति देवी रूप में थीं,
शत्रुओं का काल वह।
 
निर्बल नहीं नारी कभी,
संदेश दुनिया को दिया।
गौरव बढ़ाकर देश का,
यह विश्व में साबित किया।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में