कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पर्यावरण

15-07-2021

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पर्यावरण

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 185, जुलाई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

1.
माता धरती तप रही, पर्यावरण विनिष्ट।
भूल गए हैं आज हम, सभी आचरण शिष्ट।
सभी आचरण शिष्ट, करें अपनी मनमानी।
सूखे नदिया ताल, मरा आँखों का पानी।
कहता सत्य सुशील, गाँव उजड़ा मैं पाता।
शहर बने अनजान, सिसकती धरती माता।
 
2.
नदियाँ प्यासी हो रहीं, धरती है बेहाल।
सूरज की चुभती तपन, पूछे कई सवाल।
पूछे कई सवाल, प्रदूषण इतना भारी।
साँसें हैं बेहाल, त्रस्त है दुनिया सारी।
कहता सत्य सुशील, खड़ी द्वारे पर सदियाँ
पूछें सख्त सवाल, कहाँ हैं प्यारी नदियाँ।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत
कविता
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में