कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - इतराना, देशप्रेम

01-01-2021

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - इतराना, देशप्रेम

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 172, जनवरी प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

1. इतराना
 
इतराते किस बात पर, सुनो घमंडी यार।
अच्छे अच्छे मिट गए, इतराना बेकार।
इतराना बेकार, चार दिन का ये जीवन।
सुंदर रहे न खाल, झुर्रियाँ लटकें तन मन।
कहता सत्य सुशील, फिरो मत तुम लहराते।
हो जाओगे शून्य, चले गर तुम इतराते।
 
2. देशप्रेम
 
माटी में तेरी मिलूँ, अंतिम इच्छा आज।
कोकिल कंठों में बसूँ, बन तेरी आवाज़।
बन तेरी आवाज़, बहूँ बन रेवा नीरा  
बन हिमगिरि का माथ, बनूँ सीमा रणवीरा।
करता नमन सुशील, पुण्य भारत परिपाटी।
अंतिम प्राण प्रयाण, मिलूँ बस तेरी माटी।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
काव्य नाटक
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में