कुण्डलिया - अटल बिहारी बाजपेयी को सादर शब्दांजलि

01-01-2021

कुण्डलिया - अटल बिहारी बाजपेयी को सादर शब्दांजलि

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 172, जनवरी प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

1.
भारत का सौभाग्य है,मिला रत्न अनमोल।
अटल अमित अविचल सदा, शब्द शलाका बोल।
शब्द शलाका बोल, जिया शुचिता मय जीवन
राजनीति के संत, देश को अर्पित तन मन।
करता नमन सुशील, राष्ट्र सिरमौर सदारत।
मेधा अमित अनंत, गर्व करता है भारत।
2.
अंतर व्यथा को चीरकर, कविता लिखी अनेक।
संघर्षों की राह में, संयम अटल विवेक।
संयम अटल विवेक, नीति की लाज बचाई।
कर जीवन आहूत, देश को दिशा दिखाई।
करता नमन सुशील, राष्ट्र बदला अभ्यांतर।
जन गण सभी समान, नहीं कोई भी अंतर।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
काव्य नाटक
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में