करो सलाम

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी (अंक: 162, अगस्त द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)

उस सैनिक को  करो सलाम 
जिससे देश का ऊँचा    नाम 


जो सरहद पर  जान  गँवाते 
जन गण मन को गाते -गाते 


मुल्क हमारा क़ायम    जिससे 
शान हमारी हर दम     जिससे 


हमने जो  आज़ादी        पाई 
मिलकर सारे    भाई -   भाई 


सैनिक  उसकी करें    हिफ़ाज़त 
नहीं कभी  वो   चाहें  मोहलत 


मुल्क पे    दुश्मन जब भी आया 
नहीं यहाँ    पर वो    टिक पाया 


वीरता      हमने   ऐसी   दिखाई 
दुश्मन   गिर गये    जाकर खाई 


जब भी सैनिक     सामने   आएँ 
हम उनका      सम्मान     बढ़ाएँ 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में