काश मै भी कुत्ता होता..!

04-03-2016

काश मै भी कुत्ता होता..!

अवधेश कुमार झा

मई - जून की चिलचिलाती हुई धुप, वो सुबह से रिक्शा खींचते-खींचते थक चुका था। सुस्ताने के लिए किसी बड़े मकान की छाँव में बैठ गया। थोड़ी ही देर में, अंदर से एक पालतू कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। कुछ देर पश्चात उस मकान से एक महिला निकली। उसे देखकर फटकारते हुए बोली, "जाओ यहाँ से, देखते नहीं तुम्हे देखकर मेरा डॉगी कितना भौंक रहा है? कहीं भौंकते-भौंकते उसका गला सूख गया तो? चलो भागो यहाँ से!"

वह उठकर वहाँ से चल दिया। और मन ही मन कहने लगा, "काश मै भी कुत्ता होता!"

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें