जीवन क्या है?

16-09-2017

जीवन क्या है?

डॉ. सुधा ओम ढींगरा

प्रसून है या काँटा?
हंगामा है कि सन्नाटा?
उल्लास है या आभास?
संघर्ष है या उत्कर्ष?

कोई नहीं जानता
वस्तुत:
जीवन का रंग, रूप, आयु और भेद क्या है?
इसमें अस्थि, मज्जा, रक्त या स्वेद क्या है?
बस..
एक चाह के लिये हज़ारों कष्टों से गुज़रना
और लाखों पड़ाव पार करना
शायद
प्रकृति का नियम यही है
हँसी खुशी चलते रहना
साँसों की डोरी खींचना
और
अन्तत:
मृत्यु का निमंत्रण स्वीकार करना

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
रचना समीक्षा
कविता
साहित्यिक आलेख
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में