इस दुनियाँ-ए-फ़ानी में क्यूँ रोता है

15-05-2021

इस दुनियाँ-ए-फ़ानी में क्यूँ रोता है

कु. सुरेश सांगवान 'सरू’ (अंक: 181, मई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

22    22     22     22    22  2
 
इस दुनियाँ-ए-फ़ानी में क्यूँ रोता है
हँसते-हँसते जीवन जीना होता है
 
मन उजला हो जाता है उसका यारों   
जो अश्कों से मन के मैल को धोता है
 
छोड़ो आलस की चादर अब उठ बैठो
पीछे ही रह जाता है जो सोता है 
 
नींद नहीं आती उसको आसानी से 
जो दिल में ख़्वाबों के अंकुर बोता है 
 
सारी दुनियाँ इस चक्की में पिसती है
शादी क्या है एक अजब समझौता है
 
ऐसा है इस जीवन का लेखा-जोखा
कोई कुछ पाता कोई कुछ खोता है

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
नज़्म
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में