होने न होने का अंतर?

31-10-2014

होने न होने का अंतर?

डॉ. उषा रानी बंसल

प्रश्न है?
होने या न होने में क्या अंतर है-
मैं सोचती थी कुछ भी नहीं,
साथ रह कर न रहना,
होना न होना शायद बराबर है।


जब तक प्रिय थे तब तक,
एक के इशारे पर दूसरे को
मदारी के बदंर सा नाचना था,
पिटारे में शिकवा गिले,
शिकायतों का पुलिंदा था।


लेकिन जब (वह) देह मुक्त हो गये
तो-
होने न होने का अतंर
दिग् दिगंत तक पसर गया।


सारे गिले-शिकवे, शिकायतें,
प्रशान्त हो गये।
अचानक लगा- हीरे को पत्थर,
मोती को ओस समझने की भूल कर बैठे।
क्या हो गया था-
अक्ल पर कैसा पत्थर पड़ा था
कि-
तिनका भी उनसे अहम लगता था,
उनका प्यार एक दिखावा,
विश्वास धोखा लगता था।
अब जब अपने ही दामन में आग लगी,
तो-
होश फ़ाख़्ता हो गये।
होने या न होने का अंतर,
मील का पत्थर बन,
ख़ुद में एक युग बन गया।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
सांस्कृतिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य कविता
स्मृति लेख
कविता
ललित निबन्ध
कहानी
यात्रा-संस्मरण
शोध निबन्ध
रेखाचित्र
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
आप-बीती
वृत्तांत
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बच्चों के मुख से
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में