होली पर्व पर एक लोकगीत

21-02-2019

होली पर्व पर एक लोकगीत

शकुन्तला बहादुर

 सखि, होरी ने धूम मचाई, महिनवा फागुन का।
देखो झूम झूम नाचे है मनवा, महिनवा फागुन का॥

हरे हरे खेतवा में, पीलीपीली सरसों,
टेसू का रंग नहीं, छूटेगा बरसों,
आज धरती का नूतन सिंगार। महिनवा फागुन का...

अबीर गुलाल की धूम मची है,
रंगों की कैसी फुहार चली है,
तन रंग गयो, हाँ मन रंग गयो,
तन रंग गयो मोरा साँवरिया। महिनवा फागुन का ...

कान्हा के हाथ, कनक पिचकारी,
राधा के हाथ सोहे, रंगों की थारी,
होरी खेल रहे बाल गोपाल। महिनवा फागुन का ...

बैरभाव की होरी जली है,
गाती बजाती ये टोली चली है,
सखि प्रेम-रंग बरसै अँगनवा। महिनवा फागुन का ...

सखि, होरी ने धूम मचाई, महिनवा फागुन का।
देखो झूम-झूम नाचे है मनवा, महिनवा फागुन का॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कविता
बाल साहित्य कविता
कविता
स्मृति लेख
सामाजिक आलेख
ललित निबन्ध
लोक गीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में