एक एकम एक।
सदा बनो नेक॥
एक दूनी दो।
सबको सहारा दो॥
एक तिया तीन।
कुछ न कभी छीन॥
एक चौके चार।
सबसे करो प्यार॥
एक पंचे पाँच।
सच को नहीं आँच॥
एक छक्के छह।
लालच बुरा है॥
एक सत्ते सात।
हौसला सदा रखो साथ॥
एक अठ्ठे आठ।
मेहनत करो न देखो बाट॥
एक नवाम नो।
निराश कभी न हों॥
एक दहाम दस।
मन पर लगाम कस॥