दादी भी स्मार्ट हुईं 

01-11-2019

दादी भी स्मार्ट हुईं 

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी

बदल गया है आज ज़माना 
बदल गईं हैं दादी भी 
पहले वाली नहीं है बंदिश 
मिली उन्हें आज़ादी भी 

 

कंप्यूटर को खोल के ख़ुद से 
गूगल तक वो जाती हैं 
लिए हाथ में माउस दादी 
तनिक नहीं घबराती हैं 

 

फोन वो ख़ुद से डायल कर लें 
फोटो भी ले लेती हैं 
इंस्टाग्राम में जाकर दादी 
बातें भी लिख देती हैं 

 

दादी हँस कर सेल्फ़ी लेती 
पोस्ट उसे फिर करती हैं 
लाखों लाइक करते उनको 
ख़ूब फ्रेश वो रहती हैं 

 

एटीएम में जाकर दादी 
पैसे ख़ुद ले आती हैं 
और मोबाइल से ख़ुद ही वो 
बिजली बिल कटवाती हैं 

 

दौर आजका जैसे बदला 
दादी भी स्मार्ट हुईं 
मॉल में जाकर शॉपिंग करती 
नये भारत का पार्ट हुईं 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में