कोरोना से दिवंगतों को श्रद्धांजलि

15-07-2021

कोरोना से दिवंगतों को श्रद्धांजलि

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 185, जुलाई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

श्रद्धा की अंजलि अर्पित है,
जो असमय जग से दूर हुए।
भावांजलि उन्हें समर्पित है,
जो मरने को मजबूर हुए।
है सतत नमन उनको मेरा,
कोरोना ने जिनको छीना है।
वो काल देव भी दया त्याग,
हैं कभी-कभी अति क्रूर हुए।
 
असमय जो लोग गए जग से,
प्रभु पूर्ण करो उनके सपने।
उनके परिवारों को ताक़त दो,
जो बिछड़ गये उनके अपने।
निज चरणों मे दो जगह उन्हें,
मुक्ति मोक्ष मिल जाय उन्हें।
ना भटके उनकी रूह कभी,
जिनको प्रभु बुला लिया तुमने।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में