चिड़िया

संदीप कुमार तिवारी 'बेघर’ (अंक: 176, मार्च प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

सुबह डाल पे आती  चिड़िया। 
चूँ-चूँ   शोर  मचाती  चिड़िया। 
 
जब छोड़ मुझे जाती चिड़िया, 
सपने में फिर  आती चिड़िया।
 
मीठे   गीत   सुनाती  चिड़िया। 
मेरे  मन  को  भाती  चिड़िया। 
 
जब दाना खा जाती  चिड़िया, 
फुर करके उड़ जाती चिड़िया।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
कविता
नज़्म
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
किशोर साहित्य कविता
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में