भारतीयों के नाम

01-06-2021

भारतीयों के नाम

राजनन्दन सिंह (अंक: 182, जून प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

क्या आपको पता है
हमारे भारत के 
असम में कावेरी
बिहार में काशी मथुरा
यूपी में राजगीर
उड़ीसा में दामोदर
दिल्ली में वैशाली
प. बंगाल में नर्मदा है
क्या आपको पता है
पंजाब में भोपाल
म प्र में हरिद्वार
जम्मू में प्रयाग
कश्मीर में सोमनाथ
राजस्थान में जमुना
हिमाचल में अयोध्या
हरियाणा में गंगाराम
भी बसता है
क्या आपको पता है
हमारे भारत के 
गुजरात में मिथिलेश
महाराष्ट्र में मीनाक्षी
तमिलनाडु में तिरुपति बालाजी
आंध्र में अवधेश सामी मुरुगन
कर्नाटक में अय्यप्पा
केरल में रघुनन्दन
रचता है बसता है
क्या आपको पता है?

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
सांस्कृतिक आलेख
कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
बाल साहित्य कविता
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में