भक्त की पुकार

01-06-2021

भक्त की पुकार

अभिषेक पाण्डेय (अंक: 182, जून प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

हे मीरा के गीत कहो,
कब अपना मीत बनाओगे?
 
बोलो उपनिषदों के श्लोको,
कब अमृत मुझ पर बरसाओगे?
 
हे गीता के अध्याय कहो,
कब मुझको योग सिखाओगे?

हे परम सत्य शिव सुन्दर बोलो,
कब हृदय - देश में आओगे?

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में