धनिया इस बार सोच रही थी कि जो 10 बोरी गेहूँ हुआ है उस से अपने पुत्र रवि के लिए कॉपी, किताब और स्कूल की ड्रेस लाएगी जिस से वह स्कूल जा कर पढ़ सके। मगर उसे पता नहीं था कि उस के पति होरी ने बनिये से पहले ही कर्ज़ ले रखा है।

वह आया... कर्ज़ में ५ बोरी गेहूँ ले गया। अब ५ बोरी गेहूँ बचा था। उसे खाने के लिए रखना था। साथ ही घर भी चलाना था। इस लिए वह सोचते हुए धम से कुर्सी पर बैठ गई कि वह अब क्या करेगी?

...पीछे खड़ा रवि अवाक् था। बनिया उसी के सामने आया। गेहूँ भरा। ले कर चला गया। वह कुछ नहीं कर सका।

"अब क्या करूँ? क्या इस भूसे का भी कोई उपयोग हो सकता है?"

धनिया बैठी-बैठी यही सोच रही थी।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें