बाहर की मत चीज़ें खाओ 

01-04-2021

बाहर की मत चीज़ें खाओ 

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी (अंक: 178, अप्रैल प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

न इतनी  भी ज़िद में आओ 
बाहर की मत चीज़ें  खाओ 

ये जो है दिखने    में प्यारी 
करती बस नुक़सान हमारी 

जिस्म को ये बीमार बना दे 
और सच में लाचार बना दे 

नहीं ज़रा भी इसमें   ताक़त 
लग जाती है बुरी ये    आदत 

घर का खाना   सबसे आला 
बिल्कुल साफ़ -सफ़ाई वाला 

रोटी, चावल, सब्ज़ी,      पूरी 
ये खाना   है    बड़ा  ज़रूरी 

सेब, आम, अमरुद और केला 
मटर, टमाटर, सेम      करेला 

काजू, किशमिश और मखाना 
दूध, दही और घी    भी खाना 

खान -पान जो   ठीक   रखेंगे 
कभी     नहीं  बीमार    पड़ेंगे 
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
साहित्यिक आलेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में