अधूरापन

15-07-2021

अधूरापन

मधु शर्मा (अंक: 185, जुलाई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

कहानी मेरी वही अधूरी सी,       
पूरी हो कैसे, है ही अधूरी सी।  
 
उम्र तो मिली थी इतनी लम्बी,
ज़िन्दगी कटी यूँ ही अधूरी सी। 
 
राह तो थी सीधी-सादी बहुत,  
मगर मंज़िल मिली अधूरी सी।       
 
चाहत थी इक छोटी-मोटी सी,
जाने फिर क्यों रही अधूरी सी।      
 
बारात आई मगर डोली न उठी,
माँग बस भरी रह गई अधूरी सी।      
 
न वो ब्याहता, न ही अब विधवा,
मर्ज़ी विधाता की यही अधूरी सी।     
 
कहने को तो बहुत कुछ था मगर
बात फिर रह गई वहीं अधूरी सी।      
 
चार लोग तक न आये काँधा देने,
रूख़्सती ग़रीब की हुई अधूरी सी।       
 
रब ने यूँ तो नवाज़ा है हर सुख से,
बख़्श दे ख़ुशी भी कहीं अधूरी सी।
 
रोशन हो रहा हर घर दीवाली पर,
यहाँ मगर रोशनी वही अधूरी सी।      
 
मौत आज आई या इस पल आई,
तैयारी ’मधु’ की फिर भी अधूरी सी।   

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
नज़्म
कहानी
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
सांस्कृतिक कथा
कविता - क्षणिका
पत्र
किशोर साहित्य कहानी
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में